|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
माकपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला किया ( 00:26:47 Hrs ) कोलकाता, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) हथियारबंद कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कम से कम छह पत्रकारों पर कथित रूप से हमला किया। लेकिन माकपा के जिला नेतृत्व ने इन आरोपों से इंकार किया।
कश्मीर पर चीनी टिप्पणी को लेकर सरकार चिंतित : कृष्णा ( 00:23:35 Hrs ) मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को चीन द्वारा 'भारत नियंत्रित कश्मीर' कहे जाने को लेकर सरकार चिंतित है।
थरूर के प्रीतिभोज में नहीं पहुंच पाए प्रधानमंत्री ( 00:14:41 Hrs ) नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने चहेते सांसद शशि थरूर की शादी के प्रीतिभोज में स्वयं तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन उनका समर्थन थरूर के साथ है। प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को आशीर्वाद देने शुक्रवार की रात प्रीतिभोज में उपस्थित थीं।
अमेरिकी ओपन : युगल मुकाबले से भी सानिया बाहर ( 00:13:14 Hrs ) न्यूयार्क, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिलाओं के युगल मुकाबले में भारत की सानिया मिर्जा और रूस की वेरा दुशेविना की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो गई।
देश में 58000 करोड़ रुपये का खाद्यान्न सड़ जाता है : गडकरी ( 23:59:28 Hrs ) रायपुर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी के खराब शासन के कारण देश में प्रति वर्ष 58,000 करोड़ रुपये का खाद्यान्न सड़ रहा है।
उत्तराखण्ड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित ( 23:58:32 Hrs ) देहरादून, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश का जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। पर्वतीय इलाकों अलावा मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव होने से राजधानी देहरादून सहित आसपास के बाशिंदों को संकट का सामना करना पड़ा।
घरेलू जरूरतों के लिए 2 खनन लाइसेंस जारी किए : येदियुरप्पा (लीड-1) ( 23:56:26 Hrs ) बेंगलुरू, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपनी नई खनन नीति के अनुसार घरेलू जरूरतों के लिए केवल दो खनन लाइसेंस जारी किए थे और आठ कंपनियों के पट्टों का नवीनीकरण किया था।
कैदियों ने पहुंचाया पुलिसकर्मियों को थाने ( 23:41:59 Hrs ) लखनऊ, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कैदियों को पेशी पर ले गए पुलिसकर्मी शराब पीकर बेहोश हो गए, लेकिन कैदियों ने भागने के बजाय पियक्कड़ पुलिसकर्मियों को थाने पहुंचाया। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें निलंबित कर दिया है।
पाकिस्तान में बम विस्फोटों में 76 की मौत (राउंडअप) ( 23:37:01 Hrs ) इस्लामाबाद, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कुछ शहरों में शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोटों में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमलों की निंदा करते हुए इसकी तुरंत जांच का आदेश दिया है।
सोनिया चौथी बार अध्यक्ष बनीं, भाजपा ने की आलोचना (राउंडअप) ( 23:30:22 Hrs ) नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शुमार सोनिया गांधी शुक्रवार को लगातार चौथी बार कांग्रेस पार्टी की निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गईं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके निर्वाचन की आलोचना करते हुए कहा कि लगता है कांग्रेस में अध्यक्ष पद एक परिवार के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
अध्यक्ष पद ठुकरा कर उदाहरण पेश करें सोनिया : गडकरी ( 23:28:40 Hrs ) रायपुर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी के फिर से अध्यक्ष निर्वाचित होने पर ताना कसते हुए कहा कि लगता है यह पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
उत्तराखण्ड में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू ( 23:25:54 Hrs ) देहरादून, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पार्टी का मूलमंत्र याद दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए प्रशिक्षण वर्ग अभियान की शुरुआत गुरुवार को उत्तराखण्ड में हुई। राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री थावर चंद गहलोत ने प्रशिक्षण शिविर की शुक्रवार को विधिवत शुरुआत की।
मप्र में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत (लीड-1) ( 23:25:53 Hrs ) भोपाल, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को इस बीमारी से दो मरीजों की मौत हो गई, इस तरह अब तक मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। वहीं पीड़ितों की संख्या 114 हो गई है।
बलात्कार की शिकार दलित किशोरी ने दी जान ( 23:25:43 Hrs ) कानपुर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कथित रूप से बलात्कार की शिकार एक 15 वर्षीय दलित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को आग लगाकर जान दे दी।
उप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक शनिवार से ( 23:25:32 Hrs ) लखनऊ, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक चार व पांच सितंबर को लखनऊ में आयोजित हो रही है।
श्रीधरन मेट्रो से पहुंचे घर ( 23:25:12 Hrs ) नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो की सेवा अब दक्षिणी दिल्ली पहुंचने के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख ई.श्रीधरन शुक्रवार को मेट्रो से अपने घर पहुंचे।
वेंकैया ने की सोनिया की आलोचना ( 22:59:11 Hrs ) कोलकाता, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अपनाई गई प्रक्रिया की आलोचना की। नायडू ने सवाल किया कि क्या अध्यक्ष की कुर्सी केवल एक परिवार के लिए ही आरक्षित है।
ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला ने खुदकुशी की ( 22:57:55 Hrs ) लंदन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में अपने परिवार की खातिर अपने असफल विवाह को बचाने की कोशिश करने वाली महिला ने आखिरकार खुदकुशी कर ली।
निशंक मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार ( 22:49:15 Hrs ) देहरादून, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री बदले जाने के अफवाहों को विराम देते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि रमेश पोखरियाल निशंक अपने पद पर बने रहेंगे, लेकिन मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल हो सकता है।
भारत ने गिलगित, कश्मीर मुद्दे पर चीन से चिंता जताई (लीड-1) ( 22:46:49 Hrs ) बीजिंग/नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने चीन को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उसकी सैन्य 'गतिविधियों एवं मौजूदगी' पर शुक्रवार को अपनी गंभीर चिंता से अवगत कराया। इसके साथ ही जम्मू एवं कश्मीर के बारे में बीजिंग के उस सोच को खारिज कर दिया, जिसमें वह इसे 'भारत नियंत्रित कश्मीर' कहता है।
राष्ट्रमंडल खेलों में युवा करें सकारात्मक भागीदारी : शीला ( 22:31:11 Hrs ) नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि स्कूली बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राष्ट्रमंडल खेल के किसी भी कार्यक्रम को सफल नहीं बनाया जा सकता, इसलिए बच्चे और युवा आगे आएं और उत्साह दिखाएं।
विधानसभा अध्यक्ष के कार्य में हस्तक्षेप से अदालत का इंकार ( 22:29:30 Hrs ) जयपुर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश महेशचंद्र शर्मा की एकलपीठ ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्य में न्यायालय के हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।
पाकिस्तान के क्वेटा में मरने वालों की संख्या 73 हुई (लीड-7) ( 22:27:53 Hrs ) इस्लामाबाद, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के मीजान चौक के निकट शुक्रवार को शिया समुदाय के जुलूस के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए।
अब्बास-नेतन्याहू शांति समझौते को राजी (राउंडअप) ( 22:25:31 Hrs ) वाशिंगटन/तेहरान, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व क्षेत्र के लिए अमेरिका के विशेष दूत, जार्ज मिचेल ने गुरुवार को कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास एक वर्ष के भीतर शांति समझौता करने पर सहमत हो गए हैं। दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि यह शांति वार्ता सफल नहीं होगी।
इशरत जहां मामले में सुनवाई स्थगित ( 22:22:24 Hrs ) गांधीनगर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात उच्च न्यायालय ने इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में शुक्रवार को सुनवाई स्थगित कर दी। उधर सर्वोच्च न्यायालय में अभी मामले की सुनवाई चल रही है और विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले की जांच कर पाने में अपनी अक्षमता जाहिर कर दी है।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22
|
|
|