अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में परिवार के सात सदस्यों की हत्या(28 मिनट पहले) काबुल, 4 फरवरी (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक परिवार के सात सदस्यों की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
टीटीपी पर नियंत्रण के लिए तालिबान के शीर्ष नेता की मदद लेगा पाक(12:34) इस्लामाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)| आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकी समूह को नियंत्रित करने के लिए तालिबान के सर्वोच्च लीडर मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा के हस्तक्षेप की मांग करने का फैसला किया है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में बड़ी गिरावट(09:55) इस्लामाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)| अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में गिरावट जारी है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के अनुसार शुक्रवार को ग्रीनबैक इंटरबैंक बाजार में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये का मूल्य 276.58 रहा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के हवाले से बताया कि इसके पहले गुरुवार को बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 271.36 पर बंद हुआ था।
शहबाज ने कबूला, पाकिस्तान में घूमते हैं आतंकी(15:10) इस्लामाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कबूल किया है कि पाकिस्तान में आतंकवादी घूमते हैं लेकिन उनके लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।
तानाशाही की ओर जा रहा पाकिस्तान(13:50) इस्लामाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)| पाकिस्तान में लोकतंत्र की स्थिति खराब हो चुकी है। यहां की सरकार तानाशाही की ओर बढ़ती जा रही है। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को जारी इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट्स (ईआईयू) डेमोक्रेसी इंडेक्स 2022 में यह दावा किया गया है।
अमेरिका को ईमानदारी दिखानी चाहिए और श्रीलंका की मदद करनी चाहिए : चीन(13:23) सुसीता फर्नाडो कोलंबो, 3 फरवरी (आईएएनएस)| श्रीलंका के 2.9 अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज हासिल करने के लिए कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया पर अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी की हालिया टिप्पणी पर जवाबी हमला करते हुए चीन ने कहा कि वाशिंगटन को संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र की मदद कर अपनी ईमानदारी दिखानी चाहिए।
पाकिस्तान में सड़क हादसे में 18 की मौत(12:57) इस्लामाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)| पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक यात्री डिब्बे के ट्रेलर से टकरा जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पाक संयुक्त राष्ट्र दूत ने पख्तून महिलाओं को लेकर अपने बयान पर दी सफाई(12:57) इस्लामाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)| पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत मुनीर अकरम ने साफ किया है कि उनका पख्तून महिलाओं को घर में रखने की प्रथा पर दिया गया बयान अल्पसंख्यकों के एक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इससे पहले उनके बयान की जमकर आलोचना हुई थी।
पाकिस्तान समर्थक डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि को अमेरिकी कांग्रेस पैनल से किया बाहर(10:31) अरुल लुइस न्यूयॉर्क, 3 फरवरी (आईएएनएस)| अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति से भारत की कटु आलोचक और पाकिस्तान समर्थक डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर को बाहर कर दिया। सदन ने गुरुवार को मुख्य रूप से यहूदियों के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए उन्हें उस समिति से हटाया।
म्यांमार के 37 शहरों में मार्शल लॉ घोषित(08:32) यंगून, 3 फरवरी (आईएएनएस)| म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने देश के चार क्षेत्रों और चार राज्यों के 37 शहरों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। गुरुवार रात जारी परिषद के आदेशों के अनुसार इन 37 शहरों में सागिंग क्षेत्र से 11, चिन से सात, मैगवे और बागो क्षेत्र से पांच-पांच, कयाह से चार, तनिंथयी और कायिन से दो-दो और मोन राज्य से एक हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी।
पाकिस्तानी रुपये में ऐतिहासिक निचले स्तर तक गिरावट(18:54) कराची, 2 फरवरी (आईएएनएस)| संसद के दो कारोबारी सत्र के बाद पाकिस्तानी रुपये में गुरुवार को गिरावट फिर से शुरू हो गई। इसका कारण 'नई सरकार को लेकर आशावाद और आईएमएफ वार्ता में अड़चन' बताया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह बात कही।
पेशावर मस्जिद का हमलावर पुलिस की वर्दी में था(15:04) पेशावर, 2 फरवरी (आईएएनएस)| खैबर-पख्तूनख्वा में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मोअज्जम जाह अंसारी ने गुरुवार को कहा कि पेशावर मस्जिद में 31 जनवरी को आत्मघाती बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार आतंकवादी की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।
जुलाई 2019 के बाद से पाकिस्तान में जनवरी 'सबसे घातक' महीना(13:21) इस्लामाबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)| जनवरी 2023 पाकिस्तान का सबसे घातक महीना रहा है। देश भर में कम से कम 44 आतंकी हमलों में 139 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 134 लोगों की जान चली गई और 254 अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़ा पिछले 48 साल का रिकॉर्ड(11:42) इस्लामाबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)| आर्थिक संकट के दौरान पाकिस्तान की मुद्रास्फीति ने जनवरी में एक नया रिकॉर्ड बनाया और 1975 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मुख्य रूप से आपूर्ति की कमी के कारण खाद्य पदार्थों, कच्चे माल और उपकरणों के हजारों कंटेनर नकदी की कमी के बाद बंदरगाहों पर अटके हुए हैं। देश में डॉलर की कमी के कारण सरकार ने आयात में कटौती की है।
चीन ने श्रीलंका को ऋण पुनर्गठन के लिए जो पेशकश की वह पर्याप्त नहीं : अमेरिका(20:53) सुसिथा फर्नांडो कोलंबो, 1 फरवरी (आईएएनएस)| श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए अमेरिका की राजनीतिक मामलों की राज्य की अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नूलैंड ने बुधवार को शिकायत की कि भारत ने आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीप राष्ट्र के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के 2.9 डॉलर के बेलआउट पैकेज को अनलॉक करने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता जताई है, पर चीन ने अबतक जो पेशकश की है वह काफी नहीं है।
अफगानिस्तान में बांध का उद्घाटन, करीब 100,000 डॉलर की लागत से है बना(18:37) कलात (अफगानिस्तान), 1 फरवरी (आईएएनएस)| प्रांतीय गवर्नर मौलवी कुद्रतुल्लाह अबू हमजा ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने देश के दक्षिणी जबोल प्रांत में 700 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई के लिए एक बांध का उद्घाटन किया है।
2022 में श्रीलंका के आयात बिल में 11.4 प्रतिशत की गिरावट आई(15:41) कोलंबो, 1 फरवरी (आईएएनएस)| देश के सेंट्रल बैंक के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के लिए श्रीलंका का कुल आयात व्यय लगभग 18.3 बिलियन डॉलर था, जो 2021 की तुलना में 11.4 प्रतिशत कम है।
पाकिस्तान के पंजाब में पुलिस थाने पर हमले की कोशिश नाकाम(09:12) इस्लामाबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत की पुलिस ने मंगलवार रात मियांवाली जिले में एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तोशखाना मामले में इमरान पर 7 फरवरी को आरोप तय होगा(01:09) हमजा अमीर इस्लामाबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)| पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ कानूनी मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस्लामाबाद सत्र अदालत ने तोशखाना मामले में 7 फरवरी को खान पर आरोप तय करने का फैसला किया है।