लालटेन उत्सव को जीवंत रूप से मनाएं(16 मिनट पहले) बीजिंग, 4 फरवरी (आईएएनएस)| वार्षिक चीनी परंपरागत त्योहार लालटेन उत्सव आ रहा है। लूनिसोलर चीनी कैलेंडर में हर वर्ष के पहले महीने के पंद्रहवें दिन में चीनी लोग परंपरागत त्योहार युआन श्यो त्योहार यानी लालटेन उत्सव मनाते हैं। चीनी भाषा में युआन का मतलब प्रथम होता है, जबकि चीनी पूर्वजों ने रात को श्यो के रूप में कहा। उसी रात लूनिसोलर चीनी कैलेंडर के अनुसार पहली पूर्णिमा की रात है, इसीलिये जिसे युआन श्यो त्योहार के नाम पर जाना जाता है। प्राचीन काल से ही युआन श्यो त्योहार मनाने का रिवाज जीवंत और उत्सवपूर्ण लालटेन-देखना आदि गतिविधियों पर हावी रहा है। इस त्योहार के अन्य नाम लालटेन उत्सव, युआनशी (पहली रात) उत्सव और रोशनी के त्योहार हैं।
सीएमजी के लालटेन महोत्सव गाला का प्रचार वीडियो दक्षिण अफ्रीका के मंडेला स्क्वायर में दिखाई दिया(17 मिनट पहले) बीजिंग, 4 फरवरी (आईएएनएस)| चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी के लालटेन महोत्सव गाला का प्रचार वीडियो 3 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के मंडेला स्क्वायर में प्रसारित किया गया। यह पहली बार है कि सीएमजी के लालटेन महोत्सव गाला से संबंधित सामग्री को दक्षिण अफ्रीका में सार्वजनिक स्थान पर प्रसारित किया गया। वीडियो में सुखद ²श्य ने पर्यटकों को रुकने और देखने के लिए आकर्षित किया। स्थानीय चीनी और प्रवासी चीनी नागरिकों ने भी मौके पर दक्षिण अफ्रीकी लोगों के लिए थांगयुआन(लालटेन महोत्सव के लिए चीनी पारंपरिक भोजन) लाये और उन्हें लालटेन महोत्सव की विशेषताओं के बारे में बताया।
इथियोपिया के सबसे बड़े स्क्वायर पर सीएमजी का लालटेन महोत्सव गाला प्रचार वीडियो प्रसारित(18 मिनट पहले) बीजिंग, 4 फरवरी (आईएएनएस)| स्थानीय समयानुसार 3 फरवरी को इथियोपिया में चाइना मीडिया ग्रुप का लालटेन महोत्सव गाला प्रचार वीडियो इथियोपिया के सबसे बड़े स्क्वायर-मेस्केल स्क्वायर में प्रसारित किया गया। यह पहली बार है कि इथियोपिया में सीएमजी का लालटेन महोत्सव गाला से संबंधित वीडियो सार्वजनिक स्क्रीन पर प्रसारित किया गया।
तीसरी पीढ़ी के रेत नियंत्रण कर्मी(21 मिनट पहले) बीजिंग, 4 फरवरी (आईएएनएस)| कुओ शी उत्तर पश्चिम चीन के कानसु प्रांत के कुलांग जिले में बाबुशा वन फार्म में एक रेत नियंत्रण कर्मी हैं। तीसरी पीढ़ी के रेत नियंत्रण कर्मी के रूप में मौजूदा रेत नियंत्रण विधियों को सीखने के अलावा, कुओ शी और उनके सहयोगियों ने लगातार नवाचार करते हुए रेतीले पौधे हैलॉक्सिलोन के नीचे सिस्टैंच डेजर्टिकोला को ग्राफ्ट करना शुरू किया। इससे स्थानीय लोगों को समृद्ध बनाने के लिए चैनलों को चौड़ा किया गया।
लेबनान व साइप्रस ने सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किए समझौते(13:24) बेरूत, 4 फरवरी (आईएएनएस)| लेबनान और साइप्रस ने दोनों देशों के बीच सैन्य विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने के लिए 2023 के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बेरूत में सेना ने इसकी घोषणा की।
यूक्रेन व यूरोपीय संघ संबंधों को और मजबूत करने पर सहमत(09:09) कीव, 4 फरवरी (आईएएनएस)| यूक्रेन और यूरोपीय संघ कीव में आयोजित 24वें यूक्रेन-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में अपने संबंधों और सहयोग को गहरा करने पर सहमत हुए हैं। यह जानकारी यूक्रेनी राष्ट्रपति प्रेस सेवा ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन के बयान के हवाले से कही।
दक्षिण कोरिया की रक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध : ब्लिंकेन(08:35) वाशिंगटन, 4 फरवरी (आईएएनएस)| अमेरिका दक्षिण कोरिया की रक्षा के लिए परमाणु सहित अपनी सैन्य क्षमताओं का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कही। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने दोहराया कि अमेरिकी प्रतिबद्धता के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
रॉयल कम्बोडियन सेना को भारत देता है अनुकूलित प्रशिक्षण मॉड्यूल(23:40) नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)| रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना अपने प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में विभिन्न समकालीन विषयों में जरूरत के हिसाब से कोर्स संचालित करेगी और कंबोडिया में एक प्रशिक्षण दल तैनात करेगी।
महारानी एलिजाबेथ को 'मारना' चाहता था ब्रिटिश सिख, दोषी करार(20:40) लंदन, 3 फरवरी (आईएएनएस)| एक ब्रिटिश सिख, जिसने कथित तौर पर 2021 में क्रिसमस के दिन 'रानी को मारने' की योजना बनाई थी और लोडेड क्रॉसबो के साथ गिरफ्तार किया गया था, ने राजद्रोह के आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
न्यू जर्सी 'बुलडोजर घटना' में पक्षपातपूर्ण धमकाने का आरोप दायर नहीं किया जाएगा(19:30) न्यूयॉर्क, 3 फरवरी (आईएएनएस)| पिछले साल न्यूजर्सी में इंडिया डे परेड में बुलडोजर के प्रदर्शन की जांच में कहा गया है कि पक्षपातपूर्ण डराने-धमकाने का आरोप दायर करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं, मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
2023 में ब्रिक्स समन्वयकों की पहली बैठक आयोजित(17:34) बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)| 2023 में ब्रिक्स समन्वयकों की पहली बैठक 1 से 2 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में आयोजित हुई। चीन में ब्रिक्स के समन्वयक, उप विदेश मंत्री मा चाओश्व्यी ने इसमें भाग लिया।
विश्व कैंसर दिवस: कैंसर को मात देने की कोशिश जारी(17:32) बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)| 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस है। यह अंतर्राष्ट्रीय कैंसर रोधी संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2000 में संयुक्त रूप से कैंसर की रोकथाम और उपचार वाली कल्याणकारी गतिविधि है। इसका उद्देश्य पूरे समाज से कैंसर की रोकथाम और उपचार पर ध्यान देने, समर्थन करने और भाग लेने का आह्वान करना है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, कैंसर दुनिया में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है और विभिन्न देशों पर उसका बोझ बढ़ता जा रहा है। 2021 में, दुनिया भर में लगभग 2 करोड़ लोगों को कैंसर हुआ, और लगभग 1 करोड़ लोगों की कैंसर से मौत हुई। और यह संख्या अगले कुछ दशकों में बढ़ती रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक उच्च आय वाले देशों में व्यापक कैंसर उपचार उपलब्ध है, जबकि यह अनुपात कम आय वाले देशों में सिर्फ 15 प्रतिशत से कम है।
5 फरवरी को प्रसारित होगा सीएमजी 2023 लालटेन त्योहार गाला(17:30) बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)| 5 फरवरी को चीनी पंचांग के अनुसार, नववर्ष के पहले माह का 15वां दिन है, जो पारंपरिक लालटेन त्योहार है। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा बनाये जाने वाला 2023 लालटेन त्योहार गाला उस दिन रात को आठ बजे प्रसारित किया जाएगा। लोक गीत, ओपेरा, लयबद्ध जिम्नास्टिक, गीत और लोक कला आदि कला रूपों के माध्यम से लालटेन महोत्सव की पारंपरिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
यांग्त्जी नदी के समुद्री विभाग ने नए कदम उठाए(17:29) बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)| इस साल जनवरी में यांग्त्जी नदी की मुख्य लाइनों पर 2 लाख 20 हजार समुंद्री जहाजों का परिवहन हुआ और बंदरगाह पर कार्गो हैंडलिंग वॉल्यूम 26 करोड़ टन रहा। यांग्त्जी नदी के मार्गदर्शन केंद्र ने 4,691 देसी-विदेशी जहाजों को निर्देश दिया, जिसके माल की कुल मात्रा 3 करोड़ 73 लाख 60 हजार टन रही। जहाजों की संख्या और माल की मात्रा दोनों में बढ़ोतरी हुई।
चीन में माल ढुलाई में बढ़ोतरी(17:28) बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)| आंकड़ों के अनुसार 2 फरवरी को चीन में रेल माल ढुलाई लगातार अधिक कायम रही। रेलवे से 1 करोड़ 5 लाख 6 हजार टन के माल का परिवहन किया गया, जो पिछले महीने से 1.55 प्रतिशत अधिक है।
फ्रांस, इजरायल रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए सहमत(16:26) पेरिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)| फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। एलिसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
कम एच-1बी वीजा सीमा नियोक्ताओं को कर रही प्रभावित : अध्ययन(12:57) न्यूयॉर्क, 3 फरवरी (आईएएनएस)| एक नए शोध के अनुसार, यूएस एच-1बी कार्य वीजा याचिकाओं के लिए कम वार्षिक सीमा वर्तमान में विदेशी मूल की प्रतिभा को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे नियोक्ताओं के सामने मुख्य समस्या है।
यूरोपीय संघ 24 फरवरी तक रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा(09:18) कीव, 3 फरवरी (आईएएनएस)| यूरोपीय संघ (ईयू) रूस-यूक्रेन संघर्ष की पहली वर्षगांठ 24 फरवरी तक रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा। यह बात यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन ने कही।
यूक्रेन 2024 के अंत तक चाहता है यूरोपीय संघ के साथ शुल्क मुक्त व्यापार का विस्तार(08:38) कीव, 3 फरवरी (आईएएनएस)| यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने कहा कि उनका देश 2024 के अंत तक यूरोपीय संघ के साथ शुल्क मुक्त व्यापार का विस्तार चाहता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोंब्रोव्स्की के साथ एक बैठक में बोलते हुए शिम्हाल ने कहा कि रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूरोपीय संघ के साथ व्यापार संबंधों को और गहरा करना यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण है।
बजट में विदेशों को सहायता के लिए आवंटन में 2.6 फीसदी की कटौती(22:35) नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)| भारत ने 2022-23 में विदेशों को सहायता के लिए कुल आवंटन 6,005 करोड़ रुपये से घटाकर आगामी वित्तवर्ष 2023-24 में 5,848 करोड़ रुपये कर दिया है, यानी केंद्रीय बजट में 2.6 प्रतिशत की कमी की गई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तवर्ष 2023-2024 के लिए 1 फरवरी को बजट पेश किया था।
चीन सरकार ने किर्गिस्तान को अग्निशमन उपकरण प्रदान किए(17:59) बीजिंग, 2 फरवरी (आईएएनएस)| चीन सरकार द्वारा किर्गिस्तान को दिये जाने वाले अग्निशमन उपकरणों के सौंपने का समारोह 1 फरवरी को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित किया गया। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव और किर्गिस्तान में स्थित चीनी राजदूत तु डवेन ने एक साथ समारोह में भाग लिया।